Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : दर्जनों अवैध कोयला खदान और सुरंगों को किया गया ध्वस्त

Dumka : शिकारीपाड़ा प्रखण्ड के गंदरकपुर और पंचवाहिनी इलाके में ज़िला खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला खनन पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को दर्जनों अवैध कोयला के खदान और सुरंगों को ध्वस्त किया. कार्रवाई का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू कर रहे थे. उनके साथ शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी राजू कमल, थाना प्रभारी संजय सुमन, वन विभाग के अतिरिक्त जिला पुलिस बल के महिला और पुरुष जवान काफी संख्या में शामिल थे. शिकारीपाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र में कोयला का विशाल भंडार है. यहां अभी तक वैध तरीके से कोई खदान चालू नहीं हो पाया है. लेकिन अवैध कारोबारी हमेशा खदान और सुरंगों का निर्माण कर कोयला निकालने का काम करते हैं. हाल में पुलिस ने एक ट्रैक्टर कोयला जब्त किया था. मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके साथ ही लगातार साईकिल से भी कोयला ढोने का काम किया जा रहा था. इसकी रोकथाम के लिए जिला स्तर पर गठित खनन टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की है. जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने बताया कि इस करवाई में एक बाइक और लगभग 6 से 7 बोरा कोयला जपब्त किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/dumka-fruits-and-sweets-distributed-among-patients-on-the-birthday-of-supremo-shibu-soren/">यह

भी पढ़ें : दुमका : सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन पर मरीजों के बीच बांटे फल और मिठाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही