Search

दुमका : शव जलाते समय विवाद होने पर चचेरे भाई ने दागी चार गोलियां, घायल

Dumka : जरमुंडी थाना क्षेत्र के पुराना फटका गांव में 21 जनवरी की सुबह एक चेचेरे भाई ने रिश्ते में अपने ही चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दी. जिसे गोलियां लगी उसका नाम कुसुमडीह निवासी अनिल इस्सर है. गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल है. उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से जरमुंडी सीएससी लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने फूलो झानो मेडिकल अस्पताल (पीजेएमसीएच) भेज दिया. फिलहाल युवक पीजेएमसीएच में भर्ती है. वह अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है. घटना के बारे में जरमुंडी थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में लाश जलाते समय दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था. अनिल के चचेरे भाई ने उसपर चार गोलियां चलाई. अनिल को चारों गोलियां लगी है. एक गोली उसके पीठ में, दो गोली कमर के पास तथा एक गोली पांव में लगी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532526&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सीएम हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि के लिए पारा चिकित्साकर्मियों ने किया हवन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp