Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : दुमका के किशन दुबे तथा सौरभ कुमार अंडर-19 स्टेट ट्रायल के लिए चयनित

Advertisement
Advertisement
Dumka : उपराजधानी दुमका के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है. लंबे अरसे के बाद जिले के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 स्टेट ट्रायल के लिए हुआ है. जिले के दो खिलाड़ियों किशन दुबे तथा सौरभ कुमार का झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2022-23 के लिए अंडर-19 के सिलेक्शन ट्रायल में चयन हुआ.  जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  विजय सिंह ने इसकी जानकारी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/saurav-kumar-1.jpg"

alt="" width="233" height="292" /> जिला क्रिकेट संघ के सचिव भास्कर अजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न जिलों के कुल 42 खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया धनबाद में आयोजित किया गया. जिसमें जेएससीए के चयनकर्ताओं द्वारा कुल 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिसमें से दो खिलाड़ी दुमका जिले के हैं. उन्होनें बताया कि रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में 25 से 30 अगस्त तक ट्रायल की प्रक्रिया होगी. ट्रायल में अगर इन्हें चुन लिया गया तो ये झारखंड अंडर-19 टीम का हिस्सा होंगे. इस खबर से जिले के खिलाड़ी और खेल प्रेमी उत्साहित हैं. जिला क्रिकेट संघ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. यह">https://lagatar.in/dumka-due-to-the-closure-of-stone-quarries-and-crushers-the-unemployed-laborers-landed-on-the-road/">यह

भी पढ़ें : दुमका : पत्थर खदानों व क्रशरों के बंद होने से बेरोजगार हुए मजदूर उतरे सड़क पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही