Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : 29 मार्च से ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

Advertisement
Advertisement
Dumka : 20 फरवरी को डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में जिला बैडमिंटन संघ की बैठक इंडोर स्टेडियम में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 मार्च तक दुमका में किया जाएगा. इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग समितियां जैसे- स्वागत सह निबंधन समिति, यातायात समिति, आवासन समिति, कोर्ट प्रबंधन समिति, उद्घाटन एवं समापन समिति, तकनीकी समिति, पुरष्कार वितरण समिति, वित्त प्रबंधन समिति गठित की जाएगी. प्रतियोगिता में 6 राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे. बैठक में जिला बैडमिंटन संघ के दीपक कुमार झा सचिव, डीएसपी विजय कुमार, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, जिला बैडमिंटन संघ के उमा शंकर चौबे, डॉ. तुषार ज्योति, राधे बल्लभ भालोटिया, रविन्द्र नाथ हांसदा,  शिशिर कुमार घोष, उज्ज्वल टुडू, जोएलसन किस्कू, मधु सुदन मुर्मू, प्रदीप चंद्र लायक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=247756&action=edit">यह

भी पढें : दुमका : प्राईमरी टीचर्स एसोशिएशन की अध्यक्ष बनी स्मिता [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही