Search

 
 
 

दुमका : भीषण गर्मी में 16 घंटे से बिजली गुल, बांस का पंखा झेल रहे लोग

 
Dumka : दुमका (Dumka)- भीषण गर्मी में विगत 16 घण्टे से बिजली गुल है. इसके वजह से बच्चे, बड़े-बुजुर्ग और गृहिणियां परेशान हैं. बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहरी क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी बाधित है. लोगों को बिजली और पानी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. दुमका में 12 जून की रात तेज आंधी और बारिश हुई. कई इलाके में पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़े. बिजली सप्लाई बाधित होने का वजह यही है. लोग अपने-अपने घरों में बांस व अन्य सामानों से तैयार हाथ पंखे झेल रहे हैं. हालांकि बिजली विभाग टूटे तार की मरम्मत में जुटा है. कार्यपालक अभियंता अमिताभ सोरेन ने बताया कि क्षतिग्रस्त तार बदला जा रहा है. बिजली विभाग की पूरी टीम बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने में जुटा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330244&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : रांची उपद्रव के बाद जिला प्रशासन चौकस [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही