Dumka : दुमका (Dumka)- 18 जून को समाहरणालय स्थित डीसी कक्ष में अचानक आग लग गई. घटना के वक्त डीसी रविशंकर शुक्ला कक्ष में मौजूद नहीं थे. धुआं निकलता देख समाहरणालय कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. कर्मियों ने तत्काल नगर थाना और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी. समारहणालय कर्मी खुद भी फायर डिस्टिंग्विशर की मदद से आग बुझाने लगे. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां समाहरणालय पहुंची. दोनों गाड़ियों के आने तक कर्मी आग पर काबू पा चुके थे. इसी बीच खबर पाकर डीडीसी कर्ण सत्यार्थी सहित कई वरीय पदाधिकारी समाहरणालय पहुंचे. कर्मियों को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. आग में डीसी चेंबर में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334877&action=edit">यह
भी पढ़ें : दुमका : मात्र एक डीएसपी के भरोसे साइबर सेल, उपकरणों की है कमी [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : दुमका : मात्र एक डीएसपी के भरोसे साइबर सेल, उपकरणों की है कमी [wpse_comments_template]