Search

 
 
 

दुमका : संथालपरगना प्रमंडल में बढ़ रहा है वन क्षेत्र- डीएफओ

 
Rupam Kishor Singh Dumka : दुमका (Dumka)- संथालपरगना प्रमंडल के विभिन्न जिले स्थित वनों से अवैध लकड़ी काटे जाने का समाचर अक्सर सुर्खियों में रहता है. इस बीच राहत भरी खबर ये है कि विभिन्न जिलों में वन क्षेत्रों का दायरा लगातार बढ़ रहा है. जिससे विगत दो वर्षों के दौरान हरियाली बढ़ी है. यह जानकारी दुमका डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने दी. उन्होंने दुमका जिले का आंकड़ा देकर बताया कि यहां अधिक घनत्व वाले जंगल नही हैं. सामान्य घनत्व वाले वन क्षेत्र 259.40 वर्ग किमी है. खुला वन क्षेत्र 318.23 वर्ग किमी. है. कुल वन क्षेत्र 577.63 वर्ग किमी. तक पहुंच चुका है. वर्ष 2019 से 2021 तक वन क्षेत्रों में 1.31 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई. कुल भौगोलिक क्षेत्र 3761 वर्ग किमी. में से 15.36 प्रतिशत भूम में वन हैं. देवघर जिले में कुल भौगोलिक क्षेत्र 2477 वर्ग किमी. में से 8.31 प्रतिशत वन हैं.  जिले में दो वर्षों के दरम्यान 2.09 प्रतिशत वन क्षेत्रों की वृद्धि हुई. गोड्डा जिले में 2266 वर्ग किमी. भौगोलिक क्षेत्र में 18.68 प्रतिशत भूमि पर वन हैं. जिले में 12.81 वर्ग किमी. घने वन हैं. जामताड़ा जिले में 1811 वर्ग किमी. भौगोलिक क्षेत्र में 5.85 प्रतिशत वन हैं. दो साल के दरम्यान 5.38 वर्ग किमी. क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है. साहिबगंज के 2063 वर्ग किमी. भौगोलिक क्षेत्र में 573.95 प्रतिशत क्षेत्र हरा-भरा है. पाकुड़ जिले में स्थिति थोड़ी अलग है. यहां 1811 वर्ग किमी. भौगोलिक क्षेत्र में कुल 287 वर्ग किमी. क्षेत्र में ही वन हैं. दो वर्ष में 0.13 वर्ग किमी. हरियाली घटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347722&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका: हेडमास्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही