Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन पर मरीजों के बीच बांटे फल और मिठाई

Dumka : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन झामुमो कार्यकर्ताओं ने फुलो झानो मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीजों के बीच फल ओर मिठाई वितरण कर मनाया. झामुमो नगर अध्यक्ष रवि यादव की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और मरीज़ों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया. नगर अध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने गुरुजी की लम्बी आयु व बेहतर स्वास्थ की ईश्वर से कामना की. दोपहर 3 बजे  शिबू सोरेन के खिजुरिया स्थित आवास पर केक काटकर भी उनका जन्मदिन मनाया गया. रवि यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष रवि यादव, प्रखंड सचिव विजय मल्ला, इनायत करीम, सुमंत यादव, पराक्रम शर्मा, साकेत गुप्ता, शान सिंह राजपूत, चंदन भुवानिया, राजीव हेतमपुरिया, मो.मेहबूब, मधु अली खान, मुन्ना जी, गीता देवी, बंटी जी, पीयूष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/dumka-sports-and-quiz-competition-organized-on-the-occasion-of-youth-day/">यह

भी पढ़ें : दुमका : युवा दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही