Search

 
 
 

Dumka : भटकती मिली युवती, अभिभावकों की तलाश जारी

 
Dumka : दुमका (Dumka)- शहर के दुधानी इलाके में रामकृष्ण मिशन के पास 19 जून को भटकती मिली 17 वर्षीया युवती के माता-पिता का अब तक पता नहीं चला है. चाइल्डलाइन दुमका के हेल्पलाइन नबंर-1098 पर किसी ने 19 जून को इस युवती के बारे में सूचना दी थी. चाइल्डलाइन की सदस्या शांतिलता हेंब्रम ने उसी दिन युवती को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्या नूतन बाला के समक्ष पेश किया था. सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद युवती ने अपना नाम निशा और घर रघुनाथपुर बताया. इससे अधिक वह कुछ नहीं बता पा रही है. उसके अभिभावकों की तलाश जारी है. सीडब्ल्यूसी ने उसे धधकिया स्थित बालिकागृह भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=345763&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : उधार में नाश्ता नहीं देने पर दुकान में फेंका तेजाब, 6 लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही