Search

 
 
 

दुमका : देश की सरहदों पर तैनात सैनिकों के लिए बच्चियों ने बनाई राखियां

 
Dumka : दुमका (Dumka)- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने अग्रसेन भवन में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में बच्चियों ने देश की सरहदों पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए रंग-बिरंगी हजारों राखियां बनाई. सम्मेलन की सचिव नीलम मोर ने कहा कि प्रतियोगिता में तैयार राखियां सैनिक भाइयों को भेजी जाएगी. सैनिकों को बच्चियां स्व लिखित कविताएं और शुभकामना संदेश भी भेजेगी. उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण देश सुरक्षित है. सरहदों पर सैनिक विकट मौसम में भी तैनात रहते हैं. देश के प्रति सैनिकों की निष्ठा और कर्त्तव्य परायणता के कारण देशवासी अपने घरों में चैन की सांस ले रहे हैं. सैनिक हमारी हंसी-खुशी और मान-मर्यादा के रक्षक हैं. रक्षा सूत्र आभार, प्रेम, स्नेह और भावनाओं का प्रतीक है. प्रतियोगिता में पलक पटवारी को प्रथम स्थान, तन्वी सोंथलिया द्वितीय और अश्लेषा भारती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह थीं. मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष सारदा मोहनका, फेमस डांस एकेडमी की की संचालिका सुकन्या चौधरी समेत सम्मेलन की अन्य सदस्याएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=340126&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका के मसानजोर में बड़ा हादसा, उप प्रमुख समेत 5 की मौत! [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही