Search

 
 
 

दुमका : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रथ रवाना

 
Dumka : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर डीसी रविशंकर शुकला ने 11 अक्टूबर को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर आमजनों के शिकायतों एवं समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करना है. साथ ही जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है. डीसी ने बताया कि पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों के आवेदनों की जांच के बाद ऑन द स्पॉट ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. कहा कि जागरूकता रथ के ज़रिए कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. जिससे ज्यादा से ज़्यादा लोग इसका लाभ ले सकें. यह">https://lagatar.in/dumka-interstate-gang-of-dacoits-exposed-11-arrested-red-handed/">यह

भी पढ़ें : दुमका : डकैतों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश़, रंगेहाथ 11 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही