Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बंद होने नहीं दूंगा- बसंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
Dumka : समाहरणालय सभागार में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजना अंतर्गत ऋण सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अथिति स्थानीय विधायक बसंत सोरेन थे. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विधायक ने लगभग 2 करोड़ 72 लाख 73 हजार 449 रुपये के परिसंपत्तियों का वितरण किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विगत कुछ महीने पूर्व आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन पूरे राज्य में किया गया था. इस कार्यक्रम के तहत लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ ऑन स्पॉट पहुंचाया गया. व्यक्तिगत तौर पर मैं इस कल्याणकारी कार्यक्रम को चालू ऱखने का हिमायती हूं. इस कार्यक्रम को बंद नहीं होने दूंगा. जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पूरी कोशिश करूंगा. विधायक ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का लाभ कई लाभुकों को नहीं मिला. वंचित लाभुकों को चिन्हित कर जिला प्रशासन लाभ पहुंचाए. कार्यक्रम में विधायक ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए समाहरणालय परिसर में पलास मार्ट का भी उद्घाटन किया. विधायक ने समाहरणालय परिसर में पलास मार्ट का भी किया उद्घाटन परिसंपत्तियों में कृषि विभाग की ओर से 5 लाभुकों के बीच मिनी राइस मिल और पंपसेट समेत अन्य सामानों का वितरण किया गया. कल्याण विभाग की ओर से बिरसा आवास योजना के तहत 11 लाभुकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान के तहत दस-दस हजार रुपये की राशि 4 लाभुकों में वितरित किया गया. इसके अतिरिक्त बकरी पालन, किराना दुकान, मोबाइल दुकान, ऑनलाइन कैफे, कपड़ा दुकान, बांस टोकरी निर्माण, प्रज्ञा केंद्र एवं पॉल्ट्री फार्म के लिए 12 लाभुकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=277240&action=edit">यह

भी पढें : दुमका में ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शानदार आगाज [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही