Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के दीक्षांत में पहुंचे राज्यपाल, 317 स्‍टूडेंट्स को देंगे डिग्री

Advertisement
Advertisement
Dumka : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेने झारखंड के राज्‍यपाल रमेश बैस बुधवार, 13 अप्रैल को दुमका पहुंचे. वे विवि के 317 छात्र-छात्राओं को डिग्री व मेडल प्रदान करेंगे. इनमें 51 विद्यार्थी पीएचडी धरक हैं.राज्‍यपाल रमेश बैस के विश्वविद्यालय पहुंचने पर परिसर में उनका स्‍वागत आदिवासी परंपरा के अनुसार लोटा पानी से किया गया. इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित सिधो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया. मौके पर जिला प्रशासन की ओर से राज्‍यपाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. विवि प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सभी संकायों के टॉपर छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल देंगे. समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो भी भाग ले रहे हैं. कुलपति सोना झरिया मिंज ने डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं से अपने ज्ञान का इस्‍तेमाल समाज और देश के विकास में करने शपथ दिलाई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=288270&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कृषि क्षेत्र में बैंकों का प्रदर्शन कम होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही