Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : प्रीमियर लीग में समी आरिफ वारियर्स का शानदार प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka)- न्यूकेयर दुमका क्रिकेट प्रीमियर लीग में 25 मई को गांधी मैदान में दो मैच खेले जाने थे. बारिस की वजह से दूसरा मैच पूरा नहीं खेला जा सका. पहले मैच में समी आरिफ वारियर्स का मुकाबला गुनगुन सुपर किंग्स के साथ हुआ. समी आरिफ वारियर्स ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए लगातार दूसरी मैच जीती. समी आरिफ वारियर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. निर्धारित ओवर में इस टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. राजेश साह ने 26 गेंदों पर 35 रन और बलराम ने 15 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. कप्तान रोहित ने 28 गेंदों पर 22 रन और कृष्ण दुबे ने 6 गेंदों पर 20 रन बनाए. गुनगुन सुपर किंग्स के खिलाड़ी अभिषेक ने 4 विकेट लिए. साहेब व राहुल पंडित ने 2-2 विकेट चटकाए. जवाब में उतरी गुनगुन सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 143 रन ही बना पाई. कप्तान रिक्कू ने 37 गेंदों पर 47 रन बनाए. अभिषेक एवं विशाल राउत ने 21-21 रनों का योगदान किया. वारियर्स की ओर से प्रशांत ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए. कुणाल को 1 विकेट मिला. रोमांचक मुकाबले में वारियर्स ने 4 रनों से जीत दर्ज की. प्रशांत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316881&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : पंचायत चुनाव- तीसरे चरण में 68.26 % मतदान [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही