Search

दुमकाः खड़ी 5 गाड़ियों में लगी भीषण आग, जलकर राख

लोगो ने बताया कि रिंग रोड किनारे कई भारी वाहन खड़े थे. इनमें से तीन ट्रकों में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री (लाइटर) लदी हुई थी. दोपहर के समय अचानक एक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया.
 
Dumka : दुमका जिले के रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के पास बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन ट्रक व एक हाइवा सहित सभी पांच वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए.

लोगो ने बताया कि रिंग रोड किनारे कई भारी वाहन खड़े थे. इनमें से तीन ट्रकों में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री (लाइटर) लदी हुई थी. दोपहर के समय अचानक एक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया.

लाइटर जैसे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने मिनटों में ही पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में सभी वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आने लगा.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही