Search

 
 
 

रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर दुमका IG करेंगे समीक्षा बैठक

 
Ranchi/Dumka :  दुमका आईजी रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर आज रविवार शाम चार बजे समीक्षा बैठक करेंगे. इस समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संथाल परगना रेंज के सभी एसपी शामिल होंगे. जिले के एसपी को विधि व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. समीक्षा बैठक के दौरान रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने, कार्यक्रम स्थलों, जुलूस निकलने वाले जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती ,अतिसंवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी, असामाजिक तत्वों पर नजर, शांति-व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों पर कार्रवाई समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही