Search

 
 
 

दुमका : दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक पर की फायरिंग, बाइक छीनकर फऱार

 
Dumka : 7 जनवरी को अपराधियों ने निचितपुर मोड़ के समीप एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर बाइक छीनकर फरार हो गया. गोली युवक के पांव में लगी, जिससे वह घायल हो गया. युवक का नाम देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव निवासी जावेद अंसारी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जावेद अंसारी अपने एक मित्र हरि पंडित के साथ बाइक से सर्टिफिकेट लेने दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय गया था. सर्टिफिकेट लेकर वापस गांव लौटते समय निचितुपर मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर जावेद अंसारी को रोककर बाइक छीनने का प्रयास किया. बाइक नहीं छीनने देने पर अपराधियों ने फायरिंग की. इसके बाद अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए. दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलीबारी की घटना से शहर में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फायरिंग की इस घटना से साबित हो चका है जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520068&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बीआरसी कर्मी के बंद घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही