Search

 
 
 

दुमका : इंडियन बैंक ने झारखंड राज्य पेंशनर समाज मिलन समारोह का किया आयोजन

 
Dumka : इंडियन बैंक ने 7 फरवरी को झारखंड राज्य पेंशनर समाज मिलन समारोह का आयोजन पेंशनर समाज के कार्यालय में किया. समारोह की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत ठाकुर ने की. समाज के सचिव तारिणी प्रसाद कामत ने समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार पाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. शाखा प्रबंधक ने कहा कि अब पेंशनर समाज की त्रैमासिक बैठक होगी. सम्मानित अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने पेंशनर समाज की समस्याओं को रखा. मीडिया प्रभारी कुंदन झा ने शाखा प्रबंधक को पेंशनर समाज को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने पर धन्यवाद दिया. कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र ने समारोह का संचालन किया. समारोह में लक्ष्मीकांत ठाकुर, प्रद्युम्न शर्मा, रामानंद मिश्रा, माधव सिंह, राधे मिस्त्री,  सीताराम यादव, भवानी प्रसाद, अरविंद मिश्र, कृत्यानंद सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, गणेश साह, शिवकांत झा समेत सैंकड़ों की संख्या में पेंशनर समाज के सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=547272&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को पिता के हवाले किया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही