Search

 
 
 

दुमका : जादू-टोना की भेंट चढ़ी डेढ़ साल की मासूम खुशी

 
Dumka : दुमका (Dumka)- कहने को ये वैज्ञानिक युग है. हर बातों को लोग तर्क और प्रमाण की कसौटी पर कसने के बाद ही स्वीकार करते हैं. कभी-कभार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिससे लगता है कि लोगों के विवेक-बुद्धि पर अभी भी अंधविश्वास हावी है. ताजा मामला वैसा ही अंधविश्वास का है. दुमका जिले के बासुकीनाथ में मात्र डेढ़ साल की बच्ची बीरा कुमारी उर्फ खुशी जादू-टोना की भेंट चढ़ गई. घटना इसी 21 जून की है. खुशी की हत्या कर शव को डोभा में फेंक दिया गया. 24 जून को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को डोभा से बाहर निकाला गया. शव निकाले जाते समय जरमुंडी थाना के सीओ राजकुमार प्रसाद एवं थाना प्रभारी दयानंद साह भी मौजूद थे. थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों की शिकायत पर शव को डोभा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है. खुशी के पिता अनिल दर्वे और माता बबीता देवी को आशंका है कि बच्ची की किसी ने जादू-टोना के चक्कर में हत्या कर डोभा में फेंक दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=340183&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : एसपी कॉलेज आदिवासी हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर छात्रों को नंगा कर पीटा [wpse_comments_template  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही