Search

 
 
 

दुमका : डकैतों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश़, रंगेहाथ 11 गिरफ्तार

 
Dumka : पुलिस ने डकैतों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश़ करते हुए गिरोह के 11 अपराधियों को गिरफ़्तार किया है. मुफस्सिल थाना और विश्वविद्यालय ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये कामयाबी हाथ लगी. समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अंबर लकड़ा ने इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि सभी अपराधी दुमका के रिंग रोड में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास अंडर ग्राउंड वाटर सप्लाई के लिए रखे डक्टाइल आयरन पाइप को दो ट्रकों पर लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर निकल गए थे. पाइप की सुरक्षा में तैनात दो प्राइवेट गार्ड को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया था. इस बीच एक गार्ड ने इसकी सूचना समय रहते पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में गठित टीम ने जगह-जगह छापेमारी शुरू की. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव के समीप पुलिस बल को आते देख अपराधी ट्रकों से कूद कर जंगल की तरफ भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर सभी 11 अपराधियों को पकड़ लिया. मौके से पाइप लदे दो ट्रक को भी जब्त किया गया. पाइप की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है. सभी अपराधी पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले हैं. एसपी ने कहा कि अपराधियों का हिस्ट्री खंगालने के लिए पश्चिम बंगाल और बिहार पुलिस से भी मदद ली जा रही है. यह">https://lagatar.in/dumka-dc-honored-four-girls-ncc-cadets-who-won-medals/">यह

भी पढ़ें : दुमका : पदक विजेता चार गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स को डीसी ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही