Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमकाः बासुकीनाथ मंदिर परिसर में झूलन महोत्सव शुरू

झूलन मंदिर में यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा. समापन सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन होगा.
Advertisement
Advertisement
फाइल फोटो

Dumka : दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ मंदिर परिसर में सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को झूलन महोत्सव शुरू हुआ. परिसर स्थित झूलन मंदिर में यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा. समापन सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन होगा. इस उत्सव में राधा माता और भगवान कृष्ण की प्रतिमा को पीतल से बने झूले में बिठाकर झुलाया जाता है. इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. हालांकि सावन में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए पास की व्यवस्था की गई है.

झूलन महोत्सव को लेकर झूलन मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर के पुजारियों ने बताया कि झूलन मंदिर में पिछले करीब सात दशक से हर साल सावन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि से पूर्णिमा तक झूलन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. संध्या आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही