Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : दूसरी बार जिप अध्यक्ष चुनी गईं जोयेस बेसरा, ली शपथ

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka)- जिला परिषद् अध्यक्ष पद का चुनाव जोयेस बेसरा दूसरी बार जीतीं. जीत के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ डीडीसी कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में दिलाई. जोयेस बेसरा शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन की पत्नी हैं. काठीकुंड से जिला परिषद् सदस्य निर्वाचित हुईं. 25 जिला परिषद् सदस्यों में से 14 ने इनके पक्ष में मतदान किया. अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अविनाश सोरेन को 10 मतों से पराजित की. मसलिया की मीनू मरांडी को मात्र एक मत प्राप्त हुए. अध्यक्ष पद के लिए सुबह 9 बजे समाहरणालय में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई. जीत से गद्गद जोयेस बेसरा ने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है. सुधीर मंडल चुने गए उपाध्यक्ष [caption id="attachment_332171" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/certificate-dumka-300x199.jpg"

alt="" width="300" height="199" /> डीडीसी से उपाध्यक्ष पद के जीत का प्रमाण पत्र लेते सुधीर मंडल[/caption] जिला परिषद् उपाध्यक्ष के पद सुधीर मंडल विजयी रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधिका देवी को 14 मतों से हराया. सुधीर को 19 और राधिका देवी को 5 मत मिले. एक वोट रद्द हो गया. दोनों पदों के लिए समाहरणालय में सुबह 9 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई. डीडीसी की निगरानी में पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी के बाद मतदान शुरू हुआ. दिन के 12. 30 बजे जोयेस बेसरा को अध्यक्ष पद पर वियजी घोषित किया गया. 1 बजे उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रकिया शुरू हुई. 4. 40 में परिणाम घोषित किया गया. डीडीसी ने समारहणालय में निर्वाचित सभी जिला परिषद् सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=331173&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सोनिया व राहुल गांधी को ईडी समन के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही