Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : बासुकीनाथ से जलार्पण कर लौट रहे असम के श्रद्धालुओं के साथ शिकारीपाड़ा में लूटपाट

Advertisement
Advertisement
Dumka : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल - कजलादाहा मोड़ के समीप एक शर्मनाक घटना घटी है. अपराधियों ने बासुकीनाथ से पूजा कर तारापीठ जा रहे असम के श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट की है. आठ से दस की संख्या में सड़क लुटेरों ने बोलेरो को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया. सड़क को बांस से अवरूद्ध कर दिया घटना को अंज़ाम घटना को अंज़ाम देने के लिए लुटेरों ने सड़क पर बांस और खजूर के पेड़ की डाली गिराकर सड़क को अवरूद्ध कर दिया था. बासुकीनाथ में जलार्पण के बाद बोलेरो से पूजा के लिए तारापीठ जा रहे असम के श्रद्धालु जब सरसडंगाल – कजलादाहा मोड़ पहुंचे तो सड़क पर बांस और खजूर की डाली देखकर गाड़ी रोक दी. शिकार के ताक में बैठे अपराधियों ने उनपर धावा बोल दिया. लाठी-डंडे, चाकू और कुल्हाड़ी से लैस लुटेरों ने इन सभी छह श्रद्धालुओं के पास से नगद, सोने की अंगूठी मिलाकर लगभग 25 हज़ार की लूटपाट की. पुलिस के गिरफ़्त में एक आरोपी लूटपाट की घटना की सूचना पुलिस को मिल गई और मौके से शमसुर शेख नामक 65 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया गया. शमशुर रामपुरहाट थाना के बलिया गांव का रहने बाला बताया जाता है. असम के धोगड़िया के गौरीपुर निवासी अमित कुमार शर्मा ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन लिखित शिकायत की. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शमशुर ने अपने सभी साथियों के नाम बता दिये हैं. जल्द ही सबकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी. शमशुर के पास से लूट के कुछ रुपये भी बरामद हुए. यह">https://lagatar.in/dumka-even-after-three-months-the-mystery-of-udays-death-is-not-solved/">यह

भी पढ़ें : दुमका : तीन माह बाद भी उदय के मौत की नहीं सुलझी गुत्थी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही