Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : श्रावणी मेला की बेहतर तैयारी करें विभाग- डीसी

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka)- श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीसी रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार में 20 जून को समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी ने भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत विभाग, नगर पंचायत बासुकीनाथ, जनसंपर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा बेहतर तैयारी के निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि तैयारी उस स्तर की होनी चाहिए जिससे बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभूति हो. डीसी ने कांवरिया पथ में बालू बिछाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, इंद्र वर्षा, विद्युत व्यवस्था, सूचना केंद्र, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए. बैठक में डीडीसी, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, भवन प्रमंडल व पेयजल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=331173&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सोनिया व राहुल गांधी को ईडी समन के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही