Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : हिजला मेला की तैयारी समय पर करें- उपायुक्त

Dumka : राजकीय जनजातीय हिजला मेला-2023 का आयोजन आगामी माह 23 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने 20 जनवरी को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समय पर सारी तैयारी करने का निर्देश दिया तथा अलग-अलग विभागों को  क्या करना है इससे भी अवगत कराया. उपायुक्त ने कहा कि मेला को लेकर कुल 6 तोरणद्वार बनाए जाएंगे. बाहरी तथा भीतरी कला मंच में शौचालय समेत पेयजल की व्यवस्था किया जाना चाहिए. नगर परिषद् को मेला क्षेत्र की साफ-सफाई करने, जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था करने, मेला अवधि के दौरान अलग से सफाईकर्मियों की तैनाती किए जाने, मेला क्षेत्र में प्रतिदिन फॉगिंग किए जाने समेत अन्य निर्देश दिए. उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला में स्टॉल लगाने को तैयार रहें. दुमका के अलावा राज्य के अन्य जिलों के कृषक भी मेला में भाग लेंगे. इसके लिए कृषकों को आमंत्रण पत्र भेजने का निर्देश दिया गया. मेला में स्थानीय कलाकार समेत अन्य राज्यों के कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए अलग-अलग राज्यों के पर्यटन विभाग को आमंत्रण पत्र भेजने का निर्देश दिया गया. जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में मेला से संबंधित होर्डिंग लगाने का भी निर्देश दिया. बैठक में जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=530712&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : फेरी वाले की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही