Search

 
 
 

दुमका : बासुकीनाथ बस स्टैंड में भीषण आग, पांच बसें जलकर राख

 
Dumka : दुमका जिले के बासुकीनाथ स्थित बस स्टैंड में भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना में स्टैंड में खड़ी पांच यात्री बसें जलकर राख हो गई. कुल करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है. इनमें मोहनानंद झा व संजीव झा की तीन बसें व अजीत रोडवेज के मालिक मोनू झा की दो बसें जली हैं. सभी बसें एक ही जगह खड़ी थीं. मोहनानंद झा ने बताया कि दो माह पहले नई एसी बस खरीदी थी, जो जल गई. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड में आग शाम करीब 4.45 बजे लगी और देखते ही देखते वहां खड़ी बसों को चपेट में ले लिया. स्टैंड में खड़ी दो गाड़ियों को उनके चालकों ने किसी तरह वहां से हटाकर बचाया. आग फैलने के साथ ही बसों के टायर व डीजल टंकी में ब्लास्ट होने लगे. काले धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा था. फायर बिग्रेड की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 6.16 बजे बस स्टैंड पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक बसें जल चुकी थीं. सूचना मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ अमित कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल दलबल के साथ बस स्टैंड पहुंचे और क्षति की जानकारी ली. यह भी पढ़ें : ऑडिट">https://lagatar.in/audit-report-reveals-that-jbvnl-has-a-loss-of-rs-1663-crore-on-power-purchase/">ऑडिट

रिर्पोट में खुलासा, JBVNL को बिजली खरीद पर 1663 करोड़ का घाटा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही