Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : सीएम हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि के लिए पारा चिकित्साकर्मियों ने किया हवन

Dumka : झारखंड राज्य एनआरएचएम/एएनएम/जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की हड़ताल दुमका में भी जारी है. चिकित्साकर्मी 16 जनवरी से सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे हैं. चिकित्साकर्मियों ने 20 जनवरी को सदर अस्पताल परिसर में ही सीएम हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि के लिए हवन किया. संघ की दुमका जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि 16 वर्षों से पारा चिकित्साकर्मी अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं. नौकरी में स्थायीकरण करने की मांग वर्षों से की जा रही है. इसके लिए कई बार आंदोलन भी किया गया. सरकार हर बार आश्वासन देकर हड़ताल समापत करवा दी. इस बार आरपार की लड़ाई होगी. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के पूर्व झामुमो ने पारा चिकित्साकर्मियों को नियमित करने की बात कही थी. सत्ता हासिल होते ही वादे भूल गई. कई बार सीएम को याद दिलाया गया, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला. 24 जनवरी तक मांग नहीं माने जाने पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=530712&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : फेरी वाले की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही