Search

 
 
 

दुमका : बासुकीनाथ में श्रावणी मेले का मंत्री ने किया उद्घाटन

 
Dumka : बोलबम के जयघोष के बीच राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ मंत्री बादल पत्रलेख ने दीप प्रज्जवलित कर किया. जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मयूराक्षी कला मंच प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मेले का यह कार्यक्रम हुआ. मौके पर मंत्री ने लोगों से शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्रावणी महोत्सव सफल बनाने का आग्रह किया. कहा कि हम सभी इस अवसर को अपनी जिम्मेवारी समझें. कांवरियों की बेहतर सेवा ही सच्ची भक्ति है.

  मंत्री बादल ने गिनायी उपलब्धियां, किए कई वायदे

[caption id="attachment_687252" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Basuki-3333-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> लोगों का अभिवादन करते मंत्री बादल पत्रलेख[/caption] मंत्री बादल ने कहा कि उपायुक्त और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों से समन्वय का परिणाम है कि इस वर्ष इतनी बेहतरीन सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी गयी है. मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष गंगा नदी का बालू बासुकीनाथ तक बिछवाने का कार्य करूँगा. यहां अगले वर्ष तक गौशाला की सुविधा भी उपलब्ध होगी, यह यहां की जनता की पुरानी है. उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ, जरमुंडी सहित कई स्थानों  पर जरेडा के तहत कुल 16 हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है. लगभग 200 करोड़ के राशि का काम बासुकीनाथ और निकटवर्ती क्षेत्रों किए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में लोगों को बासुकीनाथ और भी भव्य और आकर्षक हो जाएगा.

  देवतुल्य श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो : आयुक्त 

[caption id="attachment_687253" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Basuki-222-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह[/caption] इस अवसर पर आयुक्त संथाल परगना प्रमण्डल लालचंद डाडेल ने कहा कि श्रावणी मेला में बासुकीनाथ आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसकी सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. इस वर्ष 2 महीने का श्रावणी मेला का आयोजन किया जाना है. सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी धैर्य के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अभय कांत प्रसाद, डीआइजी सुदर्शन मंडल, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा, उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा बासुकीनाथ के अध्यक्ष मनोज पंडा सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686972&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : श्रावणी मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार गंभीर- बादल पत्रलेख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही