Search

 
 
 

दुमका : विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जानी समस्याएं

 
Dumka : जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने शनिवार को बासुकिनाथ के खेतौरी धर्मशाला में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके बाद वह  कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जगह-जगह रुक कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली. क्षेत्र के विकास में तेजी लाने की बात कही. कहा कि जरमुंडी, सारवां व सोनारायठाड़ी क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं. मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिला महामंत्री मनोरमा देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेश राव, नगर मंत्री नरेश पंडा, स्वरूप सिन्हा, रंजीत कुमार पांडेय, संदीप पांडेय, अशोक शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विश्वंभर राव, पवन तुरी, सहदेव मांझी, नरेश पंडा, सुदर्शन मंडल, देवानी राय, पप्पू सिंह, वीरेंद्र कुमार, कार्तिक कुमार राव, राजेश कुमार, किशोर कुमार मंडल, संजीव कुमार, गौतम, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें :

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही