Search

 
 
 

दुमका : बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद सुनील सोरेन ने दी बधाई, कहा – संगठन होगा और मजबूत

 
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा करेगी शानदार प्रदर्शन : सुनील सोरेन
Dumka : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. सुनील सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फ़ैसले से झारखंड में भाजपा और मजबूत होगी. 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर इसका सीधा असर पड़ेगा. जहां भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के पास लंबा राजनीतिक और सांगठनिक अनुभव है. इसलिए आलाकमान ने उन्हें ये जिम्मेवारी सौंपी है. वे सांसद, केन्द्रीय मंत्री से लेकर, राज्य के मुख्यमंत्री तक रह चुके हैं. ऐसे में झारखंड भाजपा को वे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे. यह">https://lagatar.in/dumka-minister-inaugurated-shravani-fair-in-basukinath/">यह

भी पढ़ें : दुमका : बासुकीनाथ में श्रावणी मेले का मंत्री ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही