Search

 
 
 

दुमका : नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा, चेकडैम के समीप मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Dumka News :   पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए घटनास्थल तथा आसपास के गांवों में जांच की. पुलिस के मुताबिक जांच के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
 
नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा करती पुलिस
  • काठीकुंड थाना क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला था बच्ची का शव
  • पुलिस ने एसआईटी गठित कर आरोपी को पकड़ा

Dumka News  :  झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी दी कि 9 अक्टूबर 2026 की रात बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी. अगले दिन सुबह ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक चेकडैम के समीप अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए काठीकुंड थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया. पुलिस  इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.

 


पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए घटनास्थल तथा आसपास के गांवों में जांच की. पुलिस के मुताबिक जांच के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

 

 

आरोपी को  हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.पुलिस ने आरोपी की पहचान शिशु टुड्डू (35) रासी टोला पिपरा, थाना काठीकुंड के रूप में की है.पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से तीन सामान बरामद किए हैं. इनमें भूरे रंग का चेकदार गमछा, नीले रंग का अंडरवियर और हरे-सफेद रंग की चेकदार टी-शर्ट शामिल हैं.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही