Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : एकलव्य विद्यालय में एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Dumka : 21 फरवरी को एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया में एनसीसी झारखंड गर्ल्स 4 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रणधीर सिंह के निर्देशानुसार एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित की गई. बटालियन से आए हुए सूबेदार मेजर पूरन सिंह, जीसीआई ऋचा राज, हवलदार रणजीत सिंह और सेकेण्ड लेफ्टिनेंट आफिसर सुमिता सिंह की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा में एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया के जुनियर विंग के 50 कैडेट सम्मिलित हुए. परीक्षा के संबंध में लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने कहा कि ड्रील, फिजिकल ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा ली गई. लिखित परीक्षा में ड्रिल, विपन, एनसीसी से संबंधित प्रश्न, राष्ट्रीय एकता, व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, समज सेवा, सामुदायिक विकास, पर्यावरण, साहसिक प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट, इंडियन मिलिट्री का इतिहास विषय पर प्रश्न पूछे गए. उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रमाण पत्र हासिल किए उम्मीदवारों को भारतीय सेना में बहाली के दौरान कुछ अंकों का लाभ मिलता है. एनसीसी का ए प्रमाण पत्र 15 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं के लिए है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=248754&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : उपायुक्त व विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही