Search

 
 
 

दुमका : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए एकलव्य विद्यालय की नेहा बास्की का चयन

 
Dumka : दुमका जिले के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय काठीजोरिया की छात्रा नेहा बास्की का चयन 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है. नेहा बास्की व सहयोगी छात्रा अनामिका किस्कू के परियोजना कार्य को चुना गया है. प्रतियोगिता 3 से 6 जनवरी 2025  तक रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित की जाएगी. परियोजना कार्य का मुख्य विषय– स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है. प्रोजेक्ट का शीर्षक है- स्टडी ऑफ ट्राइबल फूड एंड इट्स हेल्थ इफेक्ट इन डिफरेंट ट्राइबल एरियाज ऑफ दुमका डिस्ट्रिक्ट है. यह आदिवासियों के खान-पान व स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव से संबंधित सर्वेक्षण पर आधारित है. गाइड शिक्षिका पुष्पलता कुमारी के नेतृत्व में बाजरा से लाभ एवं मोटे अनाज के रूप में इन मिलेट्स का उपयोग आदिवासी छात्राएं अपने परिवार में किस प्रकार करती है. इससे क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है. कौन-कौन से व्यंजन बनाकर आदिवासी ग्रामीण इनका उपयोग प्रतिदिन करके स्वस्थ रहते हैं. इन सभी का सर्वेक्षण कराकर परियोजना रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया है. एकलव्य विद्यालय की प्राचार्य डॉ करुणा शर्मा व विद्यालय परिवार के सदस्यों ने ग्रुप लीडर नेहा बास्की व सहयोगी बाल वैज्ञानिक छात्रा अनामिका किस्कू को शुभकामनाएं दी है. प्रतियोगिता में भोपाल जाने के लिए जिला समन्वयक पुष्पलता कुमारी का भी चयन किया गया है जो नेहा बास्की समेत कुल 16 झारखंड बाल वैज्ञानिकों व अन्य सदस्यों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगी. यह भी पढ़ें : कोनेरू">https://lagatar.in/koneru-humpy-wins-fide-world-rapid-championship-title-for-the-second-time/">कोनेरू

हंपी ने दूसरी बार जीता फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही