Search

 
 
 

दुमका: डांसर मृणाल दास की हत्या के मामले में पड़ोसी करण दास गिरफ्तार

 
Dumka: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 4 फरवरी की रात शहर के गांधी नगर निवासी डांसर मृणाल चालक उर्फ मंगल, चालक उर्फ पोटका की गोली मारकर हत्या करने के मामले में करण दास नामक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है. आरोपी मृतक के पड़ोस में ही रहता है और उसके ‘डॉलर डांस क्रू’ का सदस्य भी है. हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है. बताया जाता है कि, प्रेम प्रसंग को लेकर ही मृणाल की हत्या की गई है. इसे भी पढ़ें- नक्सली">https://lagatar.in/nia-recovered-explosives-from-pegs-on-naxalites-trail-birsa-accused-of-killing-five-soldiers/25992/">नक्सली

की निशानदेही पर NIA ने खूंटी से विस्फोटक किया बरामद, पांच जवानों की हत्या का आरोपी है बिरसा

प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात

यह बात सामने आ रही है कि, आरोपित के महिला मित्र पर मृतक की गंदी नजर थी. कई बार मृणाल उससे छेड़छाड़ भी कर चुका था. इसी बात से नाराज होकर करन ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस उस महिला मित्र से भी पूछताछ कर रही है. मुफस्सिल थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक उमेश राम ने बताया कि ‘कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. थोड़ा इंतजार कीजिए, गुरूवार को सारी जानकारी दे दी जाएगी. पुलिस को बड़ी सफलता मिलने वाली है.’ जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी के दोपहर में मृणाल घर से कहीं निकल गया. देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. 5 फरवरी सुबह घर से 15 किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव के बाहर खेत में उसका शव मिला. सिर में नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-3-laborers-injured-two-killed-while-unloading-marble-from-truck-near-cm-residence/26022/">रांची:

सीएम आवास के पास ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान 3 मजदूर घायल, दो की मौत
https://youtu.be/hwqlJRdf3uw

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही