Search

 
 
 

दुमका : मसानजोर में बना नया थाना, दो विधायकों ने किया उद्घाटन

 
Dumka : दुमका (Dumka)- जिले के मसानजोर में नया थाना का उद्घाटन स्थानीय विधायक बसंत सोरेन व नलिन सोरेन ने 7 जुलाई को संयुक्त रूप से किया. पुराना थाना जर्जर हो चुका है. नया थाना पूरी तरह हाईटेक है. विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत मसानजोर से की थी. आज का दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण है. इस थाना का उद्घाटन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. संथालपरगना प्रक्षेत्र के डीआईडी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि जिले में और भी थाना जर्जर अवस्था में है. इन थानों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि मसानजोर थाना लोगों से तालमेल स्थापित कर कार्य करे. मौके पर एसपी अंबर लकड़ा, जिला परिषद् अध्यक्षा जॉयस बेसरा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349312&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : संथालपरगना प्रमंडल में बढ़ रहा है वन क्षेत्र- डीएफओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही