Search

 
 
 

दुमका : रानीश्वर कांड की पीड़िता के घर पहुंचे निशिकांत बोले, बांग्लादेशी घुसपैठियों की नज़र आदिवासी बेटियों पर

 
Dumka :  भाजपा नेताओं का एक दल 21 सितंबर को रानीश्वर कांड की पीड़िता आदिवासी लड़की के दिग्घी स्थित घर पहुंचा और परिजनों को 28 लाख रूपये की आर्थिक मदद करते हुए चेक सौंपा. भाजपा नेताओं के इस दल में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी समेत कई स्थानीय नेता शामिल थे. भाजपा नेताओं ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया. कहा कि राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा उनके साथ खड़ी है. निशिकांत दुबे ने 18 सितंबर को ट्वीट करते हुए पीड़ित परिवार को 21 सितंबर को 28 लाख रूपये के आर्थिक सहयोग की जानकारी दी थी.

सरकार पर बरसे बाबूलाल

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मामले को पहले प्रशासन ने दबाने का प्रयास किया. लेकिन जब लोग सड़क पर उतरे तो प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी. लेकिन इस मामले में पुलिस ने सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों पर भी केस कर दिया गया है.

बांग्लादेशी घुसपैठियों की नज़र आदिवासी बेटियों पर

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की नज़र आदिवासी परिवार के बेटियों पर है. वह उनसे शादी कर उनका धर्म परिवर्तन करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि आज ईसाई मिशनरी जो धर्म परिवर्तन का काम करती थी, उनका वह प्रयास काफी छोटा साबित हो रहा है. निशिकांत ने कहा कि ईसाई मिशनरियों को भी हमारे साथ खड़े होकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करना होगा. कहा कि भाजपा इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देगी. यह">https://lagatar.in/dumka-said-laxmikant-i-will-work-with-booth-workers-to-remove-the-current-government-from-power/">यह

भी पढ़ें : दुमका : बोले लक्ष्मीकांत, मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मेहनत करूंगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही