Search

 
 
 

दुमका : हेमंत सोरेन के नीतिगत फैसलों में स्पष्टता नहीं- अर्जुन मुंडा

 
Dumka : दुमका दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि हेमंत सरकार के एक हजार दिन पूरे हो चुके हैं. राज्य का सिस्टम ध्वस्त हो चुका है. उन्होंने हाल ही में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति कैबिनेट में पारित किए जाने पर कहा कि हेमंत सोरेन के नीतिगत फैसले में स्पष्टता नहीं रहती. हेमंत सरकार कई बार विरोधाभास भरा निर्णय लिया. वक्तव्य संतुलित नहीं रहता. वैसे इस मामले में ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता. आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा कि यह राजनीतिक फैसला है या फिर दूरगामी राजनीतिक लक्ष्य साधने का प्रयास है. फैसला जो भी हो, वह जनता के हित में हो. अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार में एक सिविलियन के घर से पुलिस ने एके-47 बरामद किया. इसके बाद इस सरकार के बारे में कहने को कुछ नहीं बचता. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=425998&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बोले लक्ष्मीकांत, मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मेहनत करूंगा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही