Search

 
 
 

दुमका : निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाना में शिकायत

 
Dumka : निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला थाना पहुंच गया है. दुमका के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत की है. भाजपा कार्यकर्ता आशीष सिन्हा ने मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में अपने फेसबुक स्टेटस में उनकी तस्वीर लगाई और शुभकामनाएं दी. इस पर इनोसेंट सोरेन ने मुर्मू की तस्वीर को टैग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. आशीष सिन्हा ने इसकी शिकायत पार्टी के वरीय अधिकारियों से की. इसके बाद भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिमल मरांडी ने दुमका नगर थाना में शिकायत दर्ज कर दी. नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है. जांच की जा रही है. विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. शिकायत दर्ज करने थाना पहुंचे भाजपाइयों में गुंजन मरांडी आशीष कुमार सिन्हा, दीपक सिंह, पंकज वर्मा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : कैच">https://lagatar.in/dhanbad-catch-the-rain-campaign-failed-neither-awareness-nor-conservation-of-rain-water/">कैच

द रेन अभियान फेल, न जागरुकता और न ही वर्षा के जल का सरंक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही