Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : 22 अगस्त की रात दोनों हैवानों ने खरीदा था पेट्रोल

Advertisement
Advertisement
Dumka : पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर पेट्रोल पीड़िता हत्याकांड की जांच तेज कर दी है. शाहरुख और नईम ने 22 अगस्त की रात बाईपास रोड स्थित गुनगुन पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा था. 23 अगस्त की सुबह सोई अवस्था में पीड़िता को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया दया. पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फूटेज से इसका खुलासा हुआ है. नईम के पिता अपने बेटे की करतूत से शर्मसार है. नईम जुड़वा भाई था. हिजला नदी में डूबकर एक भाई की मौत हो गई. नईम अपने पिता के साथ पेंटर का काम करता था. पिछले कुछ समय से वह शाहरुख के संपर्क में आया. 20 अगस्त को नईम काम करने नहीं गया. पिता को पता चला कि वह शाहरुख के साथ है. पिता ने सख्त लहजे में कहा कि या तो वह शाहरुख के साथ रहे या फिर घर से निकल जाए. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में 10 दिनों के अंदर एटीआर (एक्सन टेकेन रिपोर्ट) मांग की है. मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्रित कर एक सप्ताह में कोर्ट को सौंप दी जाएगी. मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार लीड कर रहे हैं. डीएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस को एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी है. हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि दोनों आरोपी शाहरुख और नईम से पूछताछ में पुलिस को कौन सी नई जानकारी मिली है? दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है. पुलिस शहर के एक अन्य युवक से भी पूछताछ कर रही है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों के सामने भी इस युवक से पूछताछ की गई. खबर ये भी है कि घटना के एक घंटा पहले पीड़िता की इस तीसरे युवक से बातचीत हुई थी. पीड़िता ने युवक को बताया था कि उसे डर लग रहा है. घटना के बाद इस युवक ने पीड़िता के इलाज के लिए रुपए भी जुटाए थे. अब यह देखना है कि पुलिस इस युवक को आरोपी बनाती है या सरकारी गवाह. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=407595&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : भारी बारिश से मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा गया 92 क्यूसेक पानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही