Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई छात्रा को इलाज के लिए जिला प्रशासन से एक लाख की सहायता

Advertisement
Advertisement
Dumka : पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाई गई जरूवाडीह निवासी 12 वीं की छात्रा अंकिता कुमारी की इलाज के लिए डीसी रविशंक्ल शुक्ला ने एक लाख का चेक भिजवाया है. सरकारी कर्मी ने 25 अगस्त को पीड़िता के घर जाकर उसके परिजन को चेक सौंपा. पीड़िता रांची रिम्स में भर्ती है, जहां वह जीवन और मौत से जुझ रही है. रांची के कई सामाजिक संस्थाएं भी पीड़िता की इलाज में सहायता के लिए आगे आई है. 23 अगस्त को आरोपी युवक शाहरुख नामक युवक ने पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. गंभीर रूप से जली अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. इस शर्मनाक घटना के खिलाफ आम लोगों का आक्रोश भी फूटता जा रहा है. रांची में 25 अगस्त की दोपहर जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक दोषी युवक को सख्त सजा की मांगकर विरोध मार्च किया गया. विरोध मार्च का नेतृत्व राकेश सिंह चंदेल ने किया. उल्लेखनीय है कि आरोपी शाहरुख पीड़िता का पड़ोसी है. 22 अगस्त की रात उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी. 23 अगस्त को तड़के 4 बजे खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. पीड़िता आग में बुरी तरह झुलस गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=398719&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका का कन्वेंशन सेंटर बनकर तैयार, जल्द सीएम करेंगे उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही