Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : अंकिता की मौत के बाद सड़क पर आक्रोश, बाज़ार बंद, शहर पुलिस छावनी में तब्दील

Advertisement
Advertisement
Dumka : रांची के रिम्स में दुमका की बेटी अंकिता की मौत के बाद दुमका शहर का माहौल बिगड़ने लगा है. गुस्से में लोग सड़क पर उतर आये हैं. दुमका बाज़ार को बंद करा दिया गया है. विभिन्न संगठनों ने बाज़ार बंद का आह्वान करते हे दुकानों को बंद कराना शुरु किया. हज़ारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरकर मार्च करते हुए दुमका के दुधानी टावर चौक पहुंचे. जहां सड़क को जाम कर दिया. अंकिता के घर पर मातम पसरा है तो सड़कों पर लोगों का गुस्सा आपे से बाहर हो रहा है. थोड़ी देर के ले पुलिस की चुनौती उस समय और बढ़ गई जब भीड़ आरोपी के घर की ओर जाने लगी. काफ़ी मशक्कत के बाद न्हें रोका गया. भीड़ की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष नीतू झा कर रही थी. आक्रोशित लोग आरोपी शाहरूख हुसैन को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

शहर पुलिस छावनी में तब्दील

वहीं इस हालात से निपटने के लिए पुलिस ने पूरे शहर के पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस बल के जवान संवेदनशील जगहों पर मार्च कर रहे हैं. मोबाइल पेट्रोलिंग कर पूरे माहौल पर नज़र रखा जा रहा है. डेसपी विजय कुमार खुद टावर चौक पर मोर्चा संभाले हुए हैं. वहीं लोगों की भीड़ के साथ नगर प्रभारी नीतीश कुमार खुद चल रहे थे.

शव पहुंचने पर भीड़ को संभालना होगा मुश्किल

अंकिता की मौकत के बाद पूरा शहर उफान पर है. सड़क पर उतरे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाल रखा है. लेकिन जब अंकिता का शव रांची से दुमका पहुंचेगा तो पुलिस के लिए लोगों को काबू करना मुश्किल हो सकता है. हालात भी से ही तनावपूर्ण होने लगे हैं. यह">https://lagatar.in/dumka-protest-march-on-ankitas-death-demand-to-hang-accused-shahrukh/">यह

भी पढ़ें : अंकिता की मौत पर दुमका में निकला विरोध मार्च, पुलिस से नोंकझोंक, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही