Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : पंचायत चुनाव- तीसरे चरण में 68.26 % मतदान

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka)- पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मसलिया, रानीश्वर और दुमका प्रखंड में 24 मई को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. तीनों प्रखंडों में मतों का प्रतिशत 68.26 प्रतिशत रहा. सबसे अधिक मसलिया प्रखंड में 71% वोट पड़े. दुमका प्रखंड में सबसे कम 65.21% मतदान हुआ. रानेश्वर प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 68.56 रहा. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ तथा दोपहर 3 बजे खत्म हुआ. यह जानकारी डीसी रविशंकर शुक्ला ने प्रेस कांफेंस में दी. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क था. मतदान केंद्रों पर प्रशासन की निगाह थी. नियंत्रण कक्ष में मतदान केंद्रों की हर पल की रिपोर्ट आ रही थी. मतदान प्रतिशत की जानकारी भी नियंत्रण कक्ष के पास थी. मतदान प्रक्रिया में युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाता शामिल हुए. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रेंस कांफ्रेस में एसपी अंबर लकरा ने कहा कि तीसरे चरण में तीनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुए. किसी भी मतदान केंद्र से हिंसा के समाचार नहीं है. तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई को एक साथ होगी. तीनों प्रखंडों के 1318 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में कैद है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316101&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : तीन नाबालिग के शव बरामदगी का मामला पकड़ा तूल, परिजनों को हत्या की आशंका [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही