Search

 
 
 

दुमका: 384 होमगार्ड जवानों का हुआ पारन परेड, डीआईजी ने ली सलामी

 
Dumka : क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) नकटी दुमका में विगत 42 दिन से प्रशिक्षण ले रहे चतरा जिले के 384 होमगार्ड जवानों का 26 जुलाई को पारन परेड आयोजित किया गया. परेड में मुख्य अतिथि के रूप में संथालपरगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल और विशिष्ट अतिथि रुप में जिले के एसपी अंबर लकड़ा उपस्थित थे. सर्वप्रथम खुले जीप में मुख्य अतिथि डीआईजी सुदर्शन मंडल ने पंक्तिवध जवानों का निरीक्षण किया. इसके बाद जवानों ने मंच के सामने से मार्च पास्ट परेड किया. डीआईजी ने परेड की सलामी ली. उन्होंने प्रशिक्षित जवानों को संबोधित करते हुए होमगार्ड के गठन, उद्देशय, जवानों के कर्तव्य, विधि व्यवस्था में भागीदारी की व्यापक जानकारी दी. साथ ही जवानों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की. 5 होमगार्ड जवानों को उत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया. जिला समादेष्टा होमगार्ड, विनोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देकर वरीय पदाधिकारी से निर्देश लेकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की. इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्रभारी कंपनी कमांडर दिनेश उरांव, कंपनी कमांडर सचित दास, होमगार्ड कैंपस में निवास कर रहे एसआईआरबी के पदाधिकारी और होमगार्ड के पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367539&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : संत मेरी चर्च में रात के वक्त 15 खरगोशों की संदिग्ध मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही