Search

 
 
 

दुमका : पेट्रोल हत्याकांड-2- शव के साथ सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज

 
Dumka : जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाई गई युवती की लाश के साथ नोनीहाट बाजार में दुमका-भागलपुर सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज की गई है. ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और प्रशासन से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी दर्ज जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद के बयान पर जरमुंडी थाना में भाजपा नेता नीतू झा, प्रिया सिंह समेत पांच नामजद एवं 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध की गई है. 8 अक्टूबर को ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम किया था. इस संबंध में पूछे जाने पर नीतू झा और प्रिया सिंह ने कहा कि जरमुंडी पुलिस ने सड़क जाम करने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. सड़क जाम मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए किया गया था. काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=438891&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : होमवर्क पूरा नहीं करने पर ट्यूशन मास्टर ने की पिटाई, घर से भागा बालक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही