Search

 
 
 

दुमका : पेट्रोल हत्याकांड-2- मृतका की मां को मंत्री व विधायक ने सौंपा 9 लाख का चेक

 
Dumka : जरमुंडी थाना क्षेत्र में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाई गई युवती की मां को राज्य सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक सीता सोरेन ने भैरवपुर गांव में 9 लाख रुपये का चेक सौंपा. दोनों नेताओं ने निर्मम हत्या की भर्त्सना करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. बादल पत्रलेख ने कहा कि दुमका की घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है. इसे रोका जाना जाना जरूरी है. रोकने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा. शैक्षणिक संस्थानों से लेकर बाज़ार-हाट या अन्य सार्वजनिक जगहों में जहां भी कोई मनचला बेटियों तंग करते दिखे तुरंत पुलिस से शिकायत करें. मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने मृतका परिवार को 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी. एक लाख रुपए घटना के दिन ही दिए गए थे. शेष 9 लाख रुपए की चेक भी सौंप दिया गया है. आरोपी राजेश राउत को कठोर सजा दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है. विधायक सीता सोरेन ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी आगे आना होगा. स्कूल-कॉलेज जाने वाले बेटियों पर अभिभावक नजर रखें. मोबाइल या अन्य कोई सामान गिफ्ट लाने पर पूछताछ करें कि यह किसने दिया है? बेटियों की हिफाजत के लिए अभिभावकों को सजग रहना जरूरी है. कोई मनचला या सिरफिरा बेटियों को परेशान करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. उल्लेखनीय है कि मृतका का गांव जामा विधानसभा क्षेत्र के भैरवपुर गांव में है. घटना जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव में घटी. बादल पत्रलेख जरमुंडी विधानसभा के विधायक हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=439373&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : पेट्रोल हत्याकांड 2- शव के साथ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही