Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : पेट्रोल हत्याकांड 2- शव के साथ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Dumka : जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर की रात सिरफिरे आशिक द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाई गई युवती के शव को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर  प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने हत्यारा राजेश राउत को फांसी सजा देने की मांग की. लचर विधि व्यवस्था के मसले पर राज्य सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने नोनीहाट बाजार को भी बंद करा दिया. 8 अक्टूबर की सुबह छात्रा का शव रांची रिम्स से उसके नानी के घर पहुंचा. शव पहुंचते ही ग्रामीण शव को दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम किया. सड़क जाम करने वालों में महिलाएं भी शामिल हुईं. महिलाएं अपने-अपने हाथों में जस्टिस फॉर मारुति लिखी तख्तियां थाम रखी थीं. महिलाएं जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि हत्यारा राजेश राउत को हमलोगों के हवाले करो. छात्रा की शव के साथ उसे भी जिंदा जलाया जाएगा. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. सुबह से ही नोनीहाट पुलिस छावनी में तब्दील किया गया. जिला प्रशाशन के वरीय अधिकारी नोनीहाट में कैंप किए हुए हैं. खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर से नहीं हटे थे. समझाने की कोशिश जारी थी. उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर की रात राजेश राउत युवती के घर में जबरन पेट्रोल लेकर प्रवेश किया. युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. वह बुरी तरह जल गई. उसे इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेम्स रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. राजेश राउत का आरोप है कि युवती से वह प्रेम करता था. शादी से इनकार करने पर वह हैवानियत किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=432750&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : अंकिता हत्याकांड में ट्रायल शुरू, पिता ने कहा – शाहरूख और नईम ने ही बेटी को जलाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही