Search

 
 
 

दुमका : तेज आंधी व बारिश में संथाल आदिवासियों का पूजा स्थल क्षतिग्रस्त

 
Dumka : दुमका (Dumka)- 12 जून की रात तेज आंधी और बारिश में हिजला गांव स्थित संथाल आदिवासियों का पूजा स्थल दिसोम मरांग बुरु थान क्षतिग्रस्त हो गया. मेला लगने से पूर्व हर वर्ष सरकारी खर्चें पर इस जगह की मरम्मत होती है. विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण मेला नहीं लगने से पूजा स्थल का मरम्मत भी नहीं किया गया है. पूजा स्थल का गिरना आदिवासी समाज में अशुभ माना जाता है. गांव के प्रधान सुनिराम का कहना है कि पूजा स्थल पक्कीकरण के लिए डीसी को लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक पक्कीकरण नहीं किया गया. शिबू सोरेन समेत सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन भी पूजा स्थल पक्कीकरण का आश्वासन ग्रामीणों को दिए. कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आश्वासन पूरा नहीं किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330476&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : न्यूकेयर प्रीमियर लीग फाइनल मैच में समी आरिफ वारियर्स विजयी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही