Search

दुमका : दिल खोल कर होली खेलिए-बसंत सोरेन

Dumka : विधायक बसंत सोरेन दुमका क्लब में बुधवार को होली मिलन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों व सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ खूब अबीर-गुलाल खेली और होली गीत पर झूमे. श्री सोरेन ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की तथा सबको होली की शुभकामनाएं दी. डीआईजी भी आए  : बसंत सोरेन ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से होली नहीं मना सके. इस बार दिल खोल कर होली खेलिए. होली मिलन में संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसपी अंबर लकड़ा, डॉ तुषार ज्योति, एसडीपीओ नूर मुस्ताफ़ा, डीएसपी विजय कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, झामुमो के दिनेश मुर्मू, नीशित वरण गोलदार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, शिव कुमार बास्की, रवि यादव, सुशील दुबे, जमील अख्तर आदि शामिल हुए.   यह भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dhanbad-coal-controversy-in-maithon-aman-singhs-henchmen-opened-fire/">मैथन

में `कोयला विवाद`, अमन सिंह के गुर्गों ने गोलियां चलाई [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//