Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : अहंकार में चूर हैं पीएम मोदी, देश के लिए खतरनाक- मल्लिकार्जुन खड़गे

Dumka : साहिबगंज में जनसभा की समाप्ति के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को दुमका एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट से ही वे चार्टर विमान में सवार होकर प्रस्थान कर गए. एयरपोर्ट पर कांगेसी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. एयरपोर्ट पर ही पत्रकारों से उन्होंने कहा कि 52 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसी वीभत्स परिस्थिति नहीं देखी. पीएम नरेंद्र मोदी अहंकार में चूर हैं. उनका अहंकार देश के लिए घातक है. देशी की लोकतंत्र के लिए यह खतरा है. गौतम अडानी के पास रुपए की भरमार है. मोदी सरकार अडानी का बचाव कर रही है तथा रुपए कमाने का मौका दे रही है. यह स्थिति देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि देश में भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार चलाना नहीं चाहती. भाजपा नेता विपक्ष का खिल्ली उड़ाते हैं. राज्यों में गैर भाजपाई सरकार गिराने का षडयंत्र रचा जा रहा है. झारखंड में भी यूपीए गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश भाजपा ने की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. गठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन के नेतृत्व में सरकार बढ़िया काम कर रही है. सरकार जनता के प्रति समर्पित है. लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराएं.

चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

[caption id="attachment_552185" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/memorendum-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे को ज्ञापन सौंपते चेंबर प्रतिनिधिमंडल[/caption] दुमका चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने 11 फरवरी को ही दुमका एयरपोर्ट पर मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर राज्य विधानसभा में पारित कृषि विधेयक हटाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कहा कि खाद्यान्न कारोबारियों के इस विधेयक से नुकासान होगा. विधेयक लागू होने पर गरीब जनता पर महंगाई की बोझ पड़ेगी. झारखंड सरकार इस विधेयक को वापस ले. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मसले पर विचार किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विधेयक वापस लेने के बारे में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अली, सचिव डॉ. मनोज कुमार घोष, उपाध्यक्ष पवन भालोटिया, चंदन भुवानिया, सुनील कोठरिवाल, मनोज अग्रवाल गोयल, अमित जोशी, सुदीप अग्रवाल, जीवन मुकीम, मुरारी माऊंडिया, अजय मोहनका शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548870&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : 65 एएसआई पदोन्नति पाकर बने एसआई, पारण परेड का आयोजन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही