Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, लाखों रुपये गबन का आरोप

Advertisement
Advertisement
Dumka: जामा थाना पुलिस ने गबन मामले में तीन दिनों में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 10 लाख रुपये के गबन मामले में आरोपी जियालाल साह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

पुलिस ने आरोपी को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जियालाल साह पर पूर्व में भी इंदिरा आवास घोटाले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें उसे हाईकोर्ट से बेल मिला था. इस मामले में भी आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. जानकारी के अनुसार इससे पूर्व जामा थाना पुलिस ने दो आरोपी पंचायत सचिव चक्रधर मंडल और वेंडर नंदू प्रसाद साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/tata-motors-tata-motors-workers-union-wrote-a-letter-for-the-bonus-negotiation-of-the-employees/143708/">टाटा

मोटर्स : कर्मचारियों की बोनस वार्ता के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को लिखा पत्र

बिचौलियों में हड़कंप मच गया

बता दें कि चिकनिया पंचायत के लखनपुर और कल्होड़िया गांव के बकरी शेड, मुर्गी शेड और गाय शेड के लाभुकों से 9,73,571 रुपये की अवैध निकासी कर राशि की बंदरबांट हुई थी. तत्कालीन बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने सभी 36 योजनाओं के जांच के बाद मामला दर्ज कराया था. पुलिस द्वारा तीन दिनों में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने से बिचौलियों में हड़कंप मच गया है. हालत यह है कि प्रखंड में बिचौलिये और मनरेगा से जुड़े लोगों ने मोबाइल ही बंद कर दिया है. इसे भी पढ़ें- नये">https://lagatar.in/jallianwala-bagh-in-new-avatar-pm-modi-did-virtual-inauguration/144078/">नये

अवतार में जलियांवाला बाग, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही